उत्तराखंडसंस्कृति

आज लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण,जानिए कब से कब तक रहेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, क्या रहेगा सूतक का समय?

चंद्रग्रहण। साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को लग रहा है। यह चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें चांद आसमान में लाल रंग का दिखाई देगा।

सुबह 6:27 बजे से सूतक

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 बजे शुरू होगा और शाम 6:57 बजे समाप्त होगा। ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल लागू हो जाएगा। ऐसे में सुबह 6:27 बजे से ही सूतक प्रभावी रहेगा।

फाल्गुन पूर्णिमा पर विशेष प्रभाव

आचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर लगने वाले इस चंद्रग्रहण के चलते सुबह से ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। सूतक काल में पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

ग्रहण को देखते हुए सोमवार को ही कई मंदिरों में सूचना पोस्टर चस्पा कर श्रद्धालुओं को सूचित कर दिया गया है। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण प्रक्रिया पूरी कर पुनः दर्शन-पूजन शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button