SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस।
देहरादून।
आज 26 जनवरी 2025 को SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट देहरादून में देश के 76वे गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास, जोश एवं उत्साह से मनाया गया।
शुभांक रतूड़ी, उपसेनानायक SDRF द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया, इस दौरान सलामी गार्द द्वारा सलामी की कार्यवाही की गई व प्रांगण में मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र ध्वज के सम्मान में सेल्यूट किया गया। तत्पश्चात उपसेनानायक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। उपसेनानायक, SDRF द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही पदक विजेताओं को बधाई दी गयी। तत्पश्चात उपसेनानायक द्वारा वाहिनी में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों व फैमिली लाइन से आये हुए बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर निरीक्षक बालम सिंह बजेली एवं आरक्षी प्रदीप सिंह मेहता को सराहनीय सेवा व विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” पदक से सम्मानित किए जाने पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उपसेनानायक ने दोनों अधिकारियों की प्रतिबद्धता और निस्वार्थ सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके योगदान से एसडीआरएफ की साख और मजबूती बढ़ी है।
इस अवसर पर उपसेनानायक, SDRF स्वप्न किशोर सिंह, सहायक सेनानायक सुशील रावत, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत इत्यादि अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।