उत्तराखंड

देहरादून में श्रीरामचरितमानस प्रचार मंडल ने मनाई 31वीं वर्षगांठ

देहरादून में श्रीरामचरितमानस प्रचार मंडल ने मनाई 31वीं वर्षगांठ

 तुलसी जयंती समारोह और “धर्म दीक्षा” पत्रिका का विमोचन संपन्न

देहरादून, 19 अगस्त 2026श्रीरामचरितमानस प्रचार मंडल भारत ने 31वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऋषि आश्रम मंदिर, खुड़बुड़ा में तुलसी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष श्रीमती विमला गौड़  ने की।

समारोह में संस्था की वार्षिक पत्रिका *”धर्म दीक्षा”* का विमोचन माननीय अतिथियों के ने किया । इस मौके पर श्रीराम सेवा यज्ञ, भजनांजलि कार्यक्रम और श्रीराम भोग प्रसाद का आयोजन भी हुआ।

कार्यक्रम का क्रम:

– प्रात: 8:00 बजे – श्रीराम सेवा यज्ञ

– प्रात: 10:00 बजे- भजनांजलि कार्यक्रम  

– दोपहर 12:00 बजे- “धर्म दीक्षा” पत्रिका विमोचन

– अपराह्न 1:00 बजे – श्रीराम भोग प्रसाद

कार्यक्रम में मेयर श्री सौरभ थपलियाल, विद्यायक श्रीमती सविता कपूर, श्री खजान दास,  व श्री पुनीत मित्तल, श्री विनय गोयल, श्री राकेश ओबराय एवं श्री श्याम सिंह अग्रवाल सहितअतिथि उपस्थित रहे।

संस्था के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार बैंज, महासचिव श्रीमती काव्यश्री कुकरेती, महामंत्री श्री परवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री विश्वास गौड़, प्रचार सचिव श्रीमती शारदा कोहली सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

इस पूरे कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी सिमरन सक्सेना ने निभाई। 

समारोह के अंत में महासचिव श्रीमती काव्यश्री कुकरेती ने सभी का आभार व्यक्त किया और श्री तुलसीदास जी के साहित्य एवं श्रीरामचरितमानस के प्रचार-प्रसार के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button