उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत गणपति वेडिंग प्वाइंट, भानियावाला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 183 लाभार्थियों ने प्राप्त की स्वास्थ्य सेवाएं

 

सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत गणपति वेडिंग प्वाइंट, भानियावाला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 183 लाभार्थियों ने प्राप्त की स्वास्थ्य सेवाएं

 

सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 23 जुलाई 2026 को गणपति वेडिंग प्वाइंट, भानियावाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डोईवाला द्वारा एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्रीय जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

 

शिविर में डोईवाला विधायक श्री बृजभूषण गैरोला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर का निरीक्षण किया तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। विधायक श्री गैरोला ने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 

शिविर में कुल 183 नागरिकों (87 पुरुष एवं 96 महिलाएं) ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत 101 व्यक्तियों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई। आरसीएच कार्यक्रम के अंतर्गत 28 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, 63 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी परामर्श, 57 लाभार्थियों को पोषण एवं देखभाल संबंधी परामर्श तथा 3 एमसीपी कार्ड वितरित किए गए।

Oplus_16908288

 

निक्षय (टीबी) कार्यक्रम के अंतर्गत 111 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई तथा 16 निक्षय मित्रों का पंजीकरण किया गया। विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत 183 लाभार्थियों को स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 49 एबीएचए आईडी बनाई गईं तथा 17 आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। इसके अतिरिक्त शिविर में एचबी, एलएफटी, आरएफटी एवं लिपिड प्रोफाइल की जांचें तथा 84 लाभार्थियों के छाती के एक्स-रे भी किए गए।

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डोईवाला के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रताप सिंह रावत ने भी शिविर में प्रतिभाग किया तथा शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए समय-समय पर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, जिससे समस्त स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, लैब तकनीशियनों, फार्मासिस्टों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों की टीमों एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी शिविरों के माध्यम से आमजन तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button