उत्तराखंडक्राइम

एसटीएफ ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार!

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी, निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए परीक्षा में नकल करवा रहे थे। इस कार्रवाई में उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया।

जांच में यह भी पता चला कि अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के लिए आरोपियों ने 10 लाख रुपये तक लिए थे। पुलिस ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button