किच्छा में जलभराव से निजात को सफाई अभियान तेज, पूर्व विधायक और SDM ने किया निरीक्षण

किच्छा नगर को जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आज प्रशासन द्वारा नगर में चलाए जा रहे सफाई अभियान का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र जायजा लिया तथा राइट पहा ,लेफ्ट पहा नहर सहित तमाम स्थानों की तली झाड़ सफाई का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सिरौली से होकर गुजरने वाली लेफ्ट पहा नहर में कचरे का ढेर देखकर शासन प्रशासन के अधिकारियों की आंखें खुली की खुली रह गई। उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने लेफ्ट पहा नहर के दोनों और निवास कर रहे जनता से निवेदन भी किया कि नहर में घर का कूड़ा कचरा ना डालें।
पिछले एक माह से वर्तमान विधायक तिलकराज बेहड़ की मांग पर लेफ्ट पहा एवं राइट पहा नहर की सफाई के लिए उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह से लगातार वार्ता की जा रही है वार्ता के बाद नगर की सफाई अभियान का कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ने लगा।प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए सफाई अभियान को गति दे दी इसके लिए वर्तमान विधायक द्वारा धन मुहैया कराने का भी आश्वासन प्रशासन को दिया गया था। इसी क्रम में सफाई अभियान का जायजा आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी लिया है।